{"_id":"6638d510837dfad3aa0d69ba","slug":"demand-for-making-flower-beds-swings-and-installing-cameras-in-ambedkar-park-mandi-news-c-90-1-ssml1025-125772-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंबेडकर पार्क में फुलवारी बनाने, झूले और कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंबेडकर पार्क में फुलवारी बनाने, झूले और कैमरे लगाने की मांग
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के सुहड़ा वार्ड के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल रविदास पंचायत समिति के पूर्व प्रधान इंद्रपाल की अगुवाई में सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त मंडी से मिला। उन्हाेंने वार्ड में स्थापित आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।
इंद्रपाल ने बताया कि मांग पत्र के जरिये प्रशासन का ध्यान सुहड़ा वार्ड में स्थापित आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण की तरफ करवाया गया। जहां पार्क के नाम पर मात्र मैदान ही शेष बचा है। हालांकि सात वर्ष पूर्व पार्क सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन की ओर से गोद लिया गया था। उन्होंने यहां विभिन्न तरह के फूल, पौधे, सुंदर घास और हरी झाड़ियों के झुरमुट के साथ बच्चों के खेलने के लिए फाइबर के झूले, लोगों के बैठने के लिए बेंच सुविधा मुहैया करवाई थी, लेकिन लोगों का सहयोग न मिलने से धीरे-धीरे पार्क की हालत दयनीय होती चली गई। मौजूदा समय में पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। हर समय युवा नशे की हालत में यहां बैठे रहते हैं। बैंक की ओर से लगाए गए झूले, बेंच और फूल-पौधों को हटा दिया गया है।
बताया कि बीते माह 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम से अनुमति लेने के बाद स्थानीय नव ज्योति खेलकूद एवं सांस्कृतिक कला मंच और स्थानीय लोगों के सहयोग से पार्क की सफाई के साथ दीवारों पर रंग रोगन और नशा मुक्ति को लेकर स्लोगन और फूल, पौधे आदि लिखवाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग उठाई कि आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण करवा कर पूर्व की तरह फूलवारी, बच्चों के लिए झूले, बैंच सुविधा मुहैया करवाते हुए कैमरे भी लगवाए जाएं, ताकि शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आचार संहिता के बाद जनहित के लिए इस कार्य को प्रमुखता से किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रविदास पंचायत समिति के पूर्व प्रधान इंद्रपाल, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार वर्धन, पन्ना लाल, महेंद्रपाल, नव ज्योति कलामंच के सचिव जय कुमार, वीरेंद्र, नीजू आदि मौजूद रहे।