फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for action against using private vehicles to ferry passengers.

Mandi News: निजी वाहनों में सवारी ढोने के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 29 Aug 2026 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against using private vehicles to ferry passengers.
पधर (मंडी)। मां हिमरी गंगा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पधर के प्रतिनिधियों ने एसडीएम पधर सुरजीत सिंह से मुलाकात कर शनिवार को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रधान विकास कटोच (मोंटू) ने बताया कि कार्यकारिणी के विस्तार के बाद सभी टैक्सी ड्राइवर एकजुट होकर काम कर रहे हैं लेकिन अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले निजी वाहन चालकों के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निजी गाड़ी वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी चौहारघाटी रूट की एक निजी गाड़ी को पकड़ा गया था लेकिन चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही सवारियों सहित चकमा देकर भाग गया। यूनियन ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस सहयोग से चालान काटने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही निजी वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए आम जनता से भी अपील की है कि वे निजी वाहनों में सफर करने के बजाय अधिकृत टैक्सी चालकों का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed