फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   D.El.Ed. exam conducted under CCTV surveillance.

Mandi News: सीसीटीवी की निगरानी में हुई डीएलएड परीक्षा

Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. exam conducted under CCTV surveillance.
जोगिंद्रनगर में डीएलईडी परीक्षा के परीक्षार्थियों रोल नंबर तलाशते हुए। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा बुधवार को पीएमश्री सीबीएसई स्कूल जोगिंद्रनगर में कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सीसीटीवी निगरानी के बीच संपन्न हुई। नकल रोकने और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, घड़ी, हेडफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बाहर ही जमा करवाया गया।
विज्ञापन

परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। इसमें 190 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा अधीक्षक जितेंद्र के नेतृत्व में अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े दस बजे निर्धारित कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं परीक्षा केंद्र में बैग, पुस्तकें और अन्य अनावश्यक सामग्री ले जाने पर भी रोक रही। सभी सामग्री परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाई गई। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई, जबकि शिक्षा बोर्ड स्तर पर भी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।पीएमश्री सीबीएसई स्कूल के प्राचार्य मनोज चौहान ने बताया कि पूर्व में परीक्षाओं के दौरान नकल को लेकर उठे सवालों को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला शिक्षकों की अलग से ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में डीएलईडी परीक्षा के परीक्षार्थियों रोल नंबर तलाशते हुए। संवाद

जोगिंद्रनगर में डीएलईडी परीक्षा के परीक्षार्थियों रोल नंबर तलाशते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed