सुंदरनगर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के हटगढ़ में माता हाटेश्वरी को समर्पित तीन दिवसीय मेले में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों के जरिए युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है।
स मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कृष्णा अकादमी बिलासपुर और देहलां, ऊना के बीच खेला गया। देहलां ऊना ने कृष्णा अकादमी को 30- 26 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान नंद लाल ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान संत राम, उप प्रधान चिंत राम, बीएस राणा, राज कुमार, अणु पंचायत प्रधान डिंपल आदि मौजूद रहे। संवाद