फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dehar drinking water scheme for four panchayats of sundernagar areas

डैहर पेयजल योजना बुझाएगी अब चार पंचायतों की प्यास

Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dehar drinking water scheme for four panchayats of sundernagar areas
सुंदरनगर के डैहर में बन रही पेयजल योजना। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर क्षेत्र के पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। क्षेत्र की चार बड़ी पंचायतों डैहर, चनोल, नालग और बरोटी की 18,000 की आबादी के लिए नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत 22 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने उठाऊ पेयजल योजना का कार्य अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग का दावा है कि योजना के बनने से आने वाले 20 वर्षों तक ग्रामीणों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। मौजूदा दौर में इलाके में गर्मियों के दौरान ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। कई बार तो टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाती है। उठाऊ पेयजल योजना के बनने के बाद पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन

....
सतलुज से उठाया जाएगा पानी
उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण डैहर में किया जा रहा है। इसके लिए सतलुज से पानी उठाया जा रहा है। सतलुज से रोजाना 17 लाख लीटर पानी उठाया जाएगा। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले पेयजल शुद्धिकरण संयंत्र में पानी शुद्ध किया जाएगा। उसके बाद विभिन्न गांवों में स्थित भंडारण टैंकों में पानी लिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
60 फीसदी कार्य हो चुका है पूरा
जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना डैहर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। आने वाले कुछ ही माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। सतलुज से लिफ्ट किए जाने वाले पानी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार शुद्ध किया जाएगा। इस योजना के बनने के बाद क्षेत्र की कुछेक पंचायतों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed