{"_id":"62a235e97246da24c41fb0aa","slug":"degree-college-will-open-in-seoul-pandoh-will-become-a-police-station-jairam-mandi-news-sml411628727","type":"story","status":"publish","title_hn":"सयोल में खुलेगा डिग्री कॉलेज, पंडोह बनेगा थाना : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सयोल में खुलेगा डिग्री कॉलेज, पंडोह बनेगा थाना : जयराम
विज्ञापन
भटवाड़ी में श्री देव गणपति मंदिर में देव दर्शन कर आशीर्वाद लेते सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
मंडी/पंडोह। पंडोह के नजदीक सयोल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा में कहा कि सयोल में राजकीय डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। पंडोह चार विधानसभा क्षेत्रों द्रंग, सराज, नाचन और सदर मंडी की 25 पंचायतों का केंद्र स्थल है। कॉलेज खुलने से यहां की लगभग 36,000 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकी पंडोह को थाने के तौर पर स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिवाबदार में खेल मैदान के निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार करने और उसके अनुरूप पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने आईटीआई शिवाबदार के भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने को कहा।
बदार इलाके की सात पंचायतों की पेयजल से जुड़ी समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को नई उठाऊ पेयजल योजनाओं के निर्माण को लेकर सर्वे करने के निर्देश दिए। पंडोह पुल के समीप ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य का प्राक्कलन बनाने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने चौहारघाटी के बल्ह टिक्कर में लोक निर्माण के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनुभाग खोलने की मांग पर विभाग को व्यवहारिकता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसभा से पहले सीएम ने सयोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए।
...
सड़कें भी होंगी दुरुस्त
नौ मील बदार को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत और थट्टा-पराशर सड़क के निर्माण एवं विस्तारीकरण को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने देऊरी से बांदल सड़क के निर्माण एवं विस्तार तथा न्यूल बिनौल सड़क के विस्तार के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
....
सवा दो करोड़ के लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 1.15 करोड़ रुपये से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना नगवाईं का उद्घाटन किया। इस योजना से क्षेत्र की 100 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवा बदार के करीब 80 लाख रुपये से निर्मित चिकित्सक आवास परिसर का उद्घाटन किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक शिवा के करीब 20 लाख रुपये से निर्मित भवन का लोकार्पण किया।
...
विकास में किसी से पीछे नहीं द्रंग : जवाहर
द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने विकास की सौगात के लिए सीएम का आभार जताया। कहा कि सड़क, बिजली, पानी के अच्छे प्रबंधों के साथ-साथ स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों का ढांचागत विकास तय बनाया गया है।
000