फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Deepawali Mandwa Him Ira Livelihood Fair starts today at Indira Market Mandi

Mandi News: दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला इंदिरा मार्केट मंडी में आज से

Wed, 15 Oct 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Deepawali Mandwa Him Ira Livelihood Fair starts today at Indira Market Mandi
मंडी। दिवाली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और आजीविका समर्थन के उद्देश्य से दीपावली मांडव हिम ईरा आजीविका मेला का आयोजन 15 से 19 अक्तूबर तक इंदिरा मार्केट मंडी में किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह मेला जिला प्रशासन की संवेदनशील सोच का प्रतीक है। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें पुनः आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि 15 से 19 अक्तूबर तक मंडी इंदिरा मार्केट की छत पर मांडव हिम ईरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जिले के सभी 14 ब्लॉकों से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों के उत्पाद क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा लगाए गए स्टॉलों में प्रदर्शित और बेचे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी जिला का कोई भी कोना इस बार की त्रासदी से अछूता नहीं रहा है जिससे लोगों की आमदनी पर गहरा प्रभाव पड़ा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन और राज्य आजीविका मिशन के अंतर्गत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय उत्पाद बनेंगे आकर्षण का केंद्र
इस पहल में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मंडी और जिले के 260 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मेले में आपदा प्रभावित परिवारों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे इन परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। मेले में कुल 24 निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां शाल, पट्टू, पाइन नीडल उत्पाद, वॉल हैंगिंग्स, सीरा, बड़ीयां, घी, शहद तथा दीपावली विशेष मिष्ठान जैसे कोदरे के लड्डू और नारियल बर्फी प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed