फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Debris from landslides triggered by rain has fallen onto the roads; a house is now at risk.

Mandi News: बारिश से सड़कों पर गिरे ल्हासे, खतरे की जद में आया मकान

Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Debris from landslides triggered by rain has fallen onto the roads; a house is now at risk.
फोटो-जोगेंद्रनगर के दमेहड़ गांव में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ डंगा और उफान पर बजगर खड्ड।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून ने अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत के अप्पर दमेहड़ गांव में नुकसान हुआ है। गांव के निवासी दीप सूद के निर्माणाधीन मकान का सुरक्षा डंगा गिरने से मकान का अधिकांश हिस्सा खतरे की जद में आ गया है, जिससे भवन मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी गांव में निकासी नालियां बंद होने के कारण रवि सूद के घर में भी मलबे और पानी के तेज बहाव ने भारी क्षति पहुंचाई है।

बारिश के कारण बजगर खड्ड में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे समीप रहने वाले लोग खौफ के साए में रातभर जागने को मजबूर रहे। इसके अलावा बिनवा और रणा खड्डों में भी उफान आने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के चलते ग्रामीण कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं और वाहनों की रफ्तार थम गई। सरकाघाट रोड पर रेलवे स्टेशन चोक, गरोडू और मसौली में भारी जलभराव से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बारिश और भूस्खलन से पधर और बैजनाथ क्षेत्र की सड़कों पर ल्हासे गिरने से लाखों का नुकसान पहुंचा है। वहीं, एसडीएम जोगेंद्रनगर मनीश चौधरी ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नदी-नालों के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है और राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed