फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Debris and rocks fell from the hillside; a couple narrowly escaped being hit.

Mandi News: पहाड़ी से गिरा मलबा-चट्टानें, दंपती चपेट में आने से बाल-बाल बचा

Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Debris and rocks fell from the hillside; a couple narrowly escaped being hit.
कोटली के बलाहर में पहाड़ी दरकने से दो घंटे बंद रहा हाईवे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। बलाहर की बावड़ी के पास मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे अचानक पहाड़ से मलबे के साथ विशालकाय चट्टान गिरने से हाईवे बंद हो गया। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों के साथ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह भूस्खलन हुआ, उस वक्त हाईवे पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।

पंचायत धनियारा के कुशमल गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उस दौरान वह अपनी पत्नी पूजा ठाकुर को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे थे। उनकी आंखों के सामने पहाड़ी पर से मलबा और चट्टानें भरभरा कर गिर गईं। उनका परिवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। हाईवे निर्माण के दौरान कई स्थानों पर ऐसे खतरनाक हिस्से छोड़ दिए गए हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। सैण गांव के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रोज की तरह वे कोटली आ रहे थे लेकिन भूस्खलन के कारण सभी छोटे-बड़े वाहन और बसें रोक दी गईं। कई लोगों को पैदल रास्ता पार करना पड़ा, जबकि मंडी और अन्य स्थानों के लिए निकलने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जगदीश चंद्र ने तुरंत हाईवे निर्माण कंपनी के डीपीएम योगेश गोस्वामी को रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए। कंपनी की टीम और मशीनें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed