{"_id":"666ecf1fa3d5a2a65f0437f4","slug":"dead-body-of-a-person-missing-for-four-days-found-buried-under-stones-in-a-ravine-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128852-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खड्ड में पत्थरों से दबा मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खड्ड में पत्थरों से दबा मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव
विज्ञापन
हत्या और आत्महत्या के दोनों पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
शरीर में दिखे घाव, पुलिस बोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का होगा पर्दाफाश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र से चार दिन पूर्व लापता हुए 53 साल के व्यक्ति का खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या या आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहन सिंह, निवासी मतकेहड़ द्राहल जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है, जो 12 जून से अचानक घर से लापता हो गया था।
परिजनों ने व्यक्ति के लापता होने की स्थानीय पुलिस में शिकायत दी थी। शनिवार देर रात द्राहल पंचायत के रोपी गांव के साथ लगती रणा खड्ड में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस वारदात को लेकर पूरे उपमंडल में कई प्रकार की आशंकाओं का बाजार गर्म है। आत्महत्या के अलावा हत्या की आशंका पर भी चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की हालत बेहद खराब थी और शरीर के कुछ हिस्सों में खरोंचें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। कहा कि मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।