फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dead body found in satluj

Mandi News: साले के साथ बहे जीजा का शव सतलुज में मिला

Tue, 08 Jul 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
dead body found in satluj
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के कुटी गांव में 30 जून को बादल फटने के बाद चपेट में आए तीन लोगों में से अब तक दो के शव मिल गए हैं। घटना के आठवें दिन कुटी निवासी ललित कुमार (41) पुत्र टेक चंद का शव करला में सतलुज से बरामद किया। सतलुज की दूरी घटनास्थल से लगभग 100 किलोमीटर है। ललित कुमार 30 जून को अपने साले के साथ लापता थे। लापता साले का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ललित का शव स्थानीय लोगों ने देखा तो निहरी पुलिस को सूचना दी। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान की गई। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार ललित सब्जियां उगाने का कार्य करता था। उसने दो अन्य साथियों को रोजगार दिया था। इसमें एक ललित का साला था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ललित और उसका साला 30 जून की रात भारी बारिश और नाले के पानी का बहाव देखकर गोशाला में बंधी गाय को बचाने निकले थे। गोशाला में जैसे ही दाखिल हुए उसी पल नाले का तेज बहाव गोशाला समेत दोनों को अपने साथ बहा ले गया। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि ललित कुमार का शव मिला है। प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed