फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Daughter in law and Son Launch Life Threatening Attack on Father for Stopping Them from Breaking Locks

बेटे-बहू की बर्बरता: दंपती की ऐसी हरकत देख पिता ने टोका, गुस्से में दोनों ने बुजुर्ग को दराट और डंडों से मारा

Sun, 19 Apr 2026 07:50 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी)। Published by: Akash Dubey Updated Sun, 19 Apr 2026 07:50 PM IST
सार

डगू गांव में 63 वर्षीय प्रेम सिंह पर बेटे-बहू ने ताले तोड़ने से रोकने पर दराट-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Daughter in law and Son Launch Life Threatening Attack on Father for Stopping Them from Breaking Locks
एंबुलेंस में घायल बुजु्र्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के डगू गांव में बेटे और बहू ने 63 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर दराट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डगू गांव निवासी 63 वर्षीय प्रेम सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने लव मैरिज की है। बहू पहले से ही शादीशुदा है और उसका मंडी कोर्ट में केस भी चल रहा है। आरोप है कि घटना के दिन जब वह अपने घर से नीचे आ रहा था, उस दौरान बेटे और बहू को घर के ताले न तोड़ने के लिए समझाया। इसी बात को लेकर दोनों भड़क गए। पीड़ित प्रेम सिंह के अनुसार पीछे से मेरे सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया, जिससे मैं नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों ने दराट और डंडों से मुझे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। किसी तरह अपनी जान बचाकर बुजुर्ग लहूलुहान हालत में सड़क तक पहुंचे और 108 एंबुलेंस हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया। छुट्टी का दिन होने के कारण अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से ही जोगिंद्रनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, लडभड़ोल पुलिस चौकी से टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल प्रेम सिंह के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बुजुर्ग के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पधर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed