फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Danger looms over five houses in Nela Ward

Mandi News: नेला वार्ड में पांच घरों पर मंडराया खतरा

Tue, 05 Aug 2025 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Danger looms over five houses in Nela Ward
मंडी। नगर निगम के नेला वार्ड के लांगनी गांव में पांच मकान खतरे की जद में आ गए हैं। नवीन कुमार, डिंपल कुमारी, डॉ. संजय और महेंद्र कुमार, दुनी चंद वर्मा आदि के घरों के आगे पीछे भूस्खलन हुआ है। एक मकान आंशिक रूप से जबकि अन्य मकानों को भी नुकसान हुआ है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर, पार्षद राजेंद्र मोहन मौके पर पहुंचे और तत्काल तिरपाल उपलब्ध करवाए हैं। पटवारी हलका भी घटना स्थल पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। दोपहर बाद महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने भी पार्षद के साथ निरीक्षण किया। इधर, सुहड़ा वार्ड में नगर निगम के आयुक्त और अन्य टीम ने जायजा लिया। नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि अभी खड्ड में पानी का बहाव तेज है। जैसे ही जलस्तर कम होगा इस स्थान पर जेसीबी की मदद से कार्य किया जाएगा ताकि पानी रिहायशी क्षेत्र की ओर न आए। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने भी सन्यारढ़ और तल्याहड़ वार्ड में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed