{"_id":"3b126c3d51da0f6f2ea3ba10149b6eea","slug":"dance-compition-in-mandi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में मयन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में मयन प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, नैरचौक
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला मंडी में 12 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत मांडव्य कला मंच के कलाकारों द्वारा युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से लुणापानी में सांस्कृतिक दिवस मनाया गया। जिसमें बल्ह के युवाओं सहित मांडव्य कला मंच के कलाकारों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता मांडव्य कला मंच के अध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया ने की।
विज्ञापन
उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर आयोजित लोक गीत स्पर्धा में मनीष युवक मंडल प्रथम और मयंक युवक मंडल द्वितीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में मयन गुलेरिया, मनीषा कुमारी प्रथम आयुष और नितीशा द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कुलदीप गुलेरिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका ललिता, कोमल और हितेश्वर ने निभाई। वहीं, युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी की ओर से हितेश्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन