फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cycle rally organized in the city for voter awareness

Mandi News: मतदाता जागरूकता के लिए शहर में निकाली साइकिल रैली

Mon, 27 May 2024 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally organized in the city for voter awareness
मंडी। स्वीप कार्यक्रम के तहत आम जनता को मतदान का महत्व बताने और एक जून को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को मंडी शहर में साइकिल रैली पैडल फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। साइकिल रैली में डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने भी एक साइकिल सवार की हैसियत से शिरकत की।
विज्ञापन

सेरी मंच से शुरू साइकिल रैली स्कोडी पुल पहुंची। फिर वापिस कन्या स्कूल होते हुए विक्टोरिया पुल के पास पहुंची। विकटोरिया पुल से वापिस चौहाटा बाजार होते हुए वापिस सेरी मंच में समाप्त हुई। साइकिल रैली को डिविजनल कमिश्नर मंडी राखिल काहलों ने झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित साइकिल सवारों व उपस्थित जनसमूह से यह आह्वान भी किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करें। रैली शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साइकिल रैली में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं व शहर की कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एडीसी मंडी रोहित राठौर, एसडीएम ओम कांत ठाकुर, जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) विजय गुप्ता व स्वीप के नोडल अधिकारी अशोक ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed