फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   culuturel program in shivratry

जग घुमेया थारे जैसा न कोई पर धमाल , शालमली खोलगड़े ने खूब नचाए दर्शक

Tue, 28 Feb 2017 10:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 28 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
culuturel program in shivratry
मंडी में शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुति देती स्टार कलाकार शालमली खोलगड़े। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक शालमली खोलगड़े ने बाॅलीवुड गीतों से खूब धमाल मचाया। हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने पहाड़ी नाटियों व अनुज शर्मा ने फिल्मी तरानों पर दर्शकों को खूब नचाया। प्रदेश और स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांधा। चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज सूरजमणि द्वारा शहनाई की मंगल ध्वनि से किया गया। पार्श्व गायक शालमली खोलगड़े ने 8:50 बजे मंच संभाला। शालमली ने ..मैं परेशां परेशां परेशां गाने स्टार नाइट का आगाज किया।  इसके बाद उन्होंने हुई मैं हुई शायराना, इक कुड़ी जिदा नाम मोहब्बत, जग घुमया थारे जैसा न कोई, अगर तुम साथ हो, मैं तैंनू समझावां की, रे कबीरा मान जा,  बैंग बैंग, आंखों को तेरी आदत, यारो दो घुट नशे के मारो, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, बेबी को बेस पंसद है,  लत लग गई,  दारू देशी, अगा बाई, बेशर्मी की हाइट, शनिवार राती,  गानों पर धमाल मचाया। हिमाचल के लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने नौं देखे तू भूलदी म्हारा, ओ रीनू तेरी चिट्ठी पतरी आई ना, बोतला फूटी हाय रे नातिया बोतला फूटी, रोक भाभिये रोक भाभिये नाटियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कांगड़ा के अनुज शर्मा ने रंग दे तू मोहे गेरूआं,  पूरा लंदन ठुमकदा, इश्क तेरा तड़पावे, मुझसे शादी करोगी,  साड़े नाल रहोगे ते ऐश करोगे, मैं तो ऐंवे ऐंवे ही लुट गया, दमादम मस्त कलंदर गाने पर दर्शकों को खूब झुमाया। सोलन के एसजे डासिंग ग्रुप ने शिव कैलाशों के वासी गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायक भूपेंद्र सिंह ने लाल चीडिय़े सेरी न जाना सेरी न जाना, कमल राज ने मोहम्मद रफी के गीत देखा है तेरी आंखों में प्यार ही प्यार बेशुमार से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेडमी ऑफ आर्ट के कलाकार विशाल ने अफगान जलेबी माशूक फरेबी दिल है तेरा दीवाना गाने पर खूब तालियां बटोरी। निशांत शर्मा तेरी दीवानी तेरी दीवानी, अभिषेक पटियाल ने ओ मेरे लुक ते मरदी सी मैं उदे लक ते मरदा सी, दम गुटकु दम गुटकु, विनोद रांटा ने सेला लगा दे कंबल बबली प्यारिए, सेला लगा दे कंबल, झुमकू वालिये गाना प्रस्तुत किया। इस मौके के जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपायुक्त संदीप कदम, एडीसी हरीकेश मीणा, एडीएम विवेक चंदेल आदि मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed