{"_id":"57e135ec4f1c1bc409a82691","slug":"culuturel-program-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली खाई लागी शी शी..गाने पर खूब नाचे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली खाई लागी शी शी..गाने पर खूब नाचे दर्शक
मंडी
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय ख्योड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती लोक गायिका नीरू चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। जिलास्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी ने पहाड़ी गीतों पर खूब धमाल मचाया। पहाड़ी, फिल्मी और लाहौली गीतों पर दर्शकों ने खूब डांस किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद बैंस ने शिरकत की। मेला कमेटी की प्रधान कमला शर्मा ने मंच पर मुख्य अतिथि को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संध्या का आगाज राजेंद्र म्यूजिकल ग्रुप बासा के कलाकार राजेंद्र ने पहाड़ी और हिंदी गीत से किया। जिसके बाद विशाल म्यूजिकल ग्रुप गोहर के विशाल ने नान स्टाप गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। चैलचौक के उज्ज्वल के मदमस्त गीतों पर युवा झूमने पर मजबूर हुए। महादेव से आए अनिल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अनिल ने अपनी प्रस्तुतियों से धूम मचाई। मां शिकारी म्यूजिकल ग्रुप जंजैहली के कलाकारों ने अपने गीतों सेे अमिट छाप छोड़ी और तीसरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया।
विज्ञापन
धनोटू से आए संजय ने फिल्मी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेम चौहान बासा के कलाकार प्रेम ने पुराने और नए गीतों से तीसरी संध्या में चार चांद लगाए। चियुणी की निशा ने सराजी गीतों से महफिल जमाई। रोशनी की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। गुलदीप गुलेरिया ने आजा तुझको पुकारे मेरे गीत पर पड़ाल को पुराने जमाने की याद दिलाई। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया। संध्या की स्टार कलाकार नीरू चांदनी जैसे ही मंच पर पहुंची तो पंडाल सीटियों से गूंज उठा। नीरू चांदनी ने अखियां मिला के चना पावीं न जुदाई वे.. गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। चांदनी के हामे लागा तेरे दांदे रा चावा, पीपली खाई लागी शी-शी गीत पर मेले में आए लोग झूम उठे। युवाओं को पुलिस को मुश्किल से संभालना पड़ा। चांदनी ने लाहौली गीतों की प्रस्तुति देकर ख्योड़ मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। चौथी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के दीपक अपनी प्रस्तुति देंगे। पांचवीं संध्या कृतिका तनवर और अंतिम संध्या में नरेंद्र ठाकुर की पहाड़ी नाइट धूम मचाएगी।
विज्ञापन