{"_id":"6874e641b5541e1d1e0d368d","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-the-temples-of-chhoti-kashi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-162443-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छोटी काशी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छोटी काशी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में सावन मास के शुरू होने से पहले सोमवार को बाबा के दर्शनों को उमड़ी श्
सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने किए शिवलिंग के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सावन का महीना शुरू होते ही मंडी जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन का पहला सोमवार होने के चलते शिव भक्तों ने अपने आराध्य महादेव को फल-फूल, भांग-धतूरा और दूध-दही अर्पित कर रूद्राभिषेक किया। सोमवार सुबह से ही मंडी स्थित स्वयंभू बाबा भूतनाथ, एकादश रूद्र, महामृत्युंजय, त्रिलोकीनाथ, सुंदरनगर स्थित महादेव, करसोग में ऐतिहासिक ममलेश्वर महादेव, शंकर देहरा, कुड्ड महादेव लडभड़ोल, शिव मंदिर सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर सहित विभिन्न खंडों में शिव भक्तों ने अपने आराध्य महादेव की पूजा-अर्चना की।
विभिन्न शिवालयों में मंदिर कमेटियों और दानी सज्जनों की ओर से खीर भंडारों का भी आयोजन किया। छोटी काशी मंडी में सुबह से ही शिव भक्त बाबा भूतनाथ मंदिर, महामृत्युंजय और नीलकंठ मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंच गए। भीड़ होने पर मंदिर के बाहर तक कतारों में भी श्रद्धालु खड़े रहे, यह क्रम दिनभर चलता रहा।
शिव भक्तों ने महादेव को अर्पित करने के लिए मंदिर के बाहर बैठी ग्रामीण परिवेश से आई महिलाओं से फूल, बिल्वपत्र , भांग-धतूरा सहित अन्य सामग्री खरीद कर अपने आराध्य महादेव को अर्पित किया। महामृत्युंजय मंदिर में प्रशासन और दानी सज्जनों के सहयोग से खीर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी खीर का भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद