फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowds increased at agencies for booking gas cylinders

Mandi News: गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों पर बढ़ी भीड़

Fri, 13 Mar 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crowds increased at agencies for booking gas cylinders
मंडी शहर की एक एलपीजी एजेंसी में बुकिंग गैस करवाने पहुंचे लोग। संवाद
सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सिलिंडर की नहीं हो रही बुकिंग
विज्ञापन

ढाबा, होटल और फास्ट फूड वालों की बढ़ी परेशानी
ई-केवाईसी करवाने के लिए भी एजेंसियों में लग रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाड़ी देशों में पैदा हुए संकट के बीच लोगों में घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर बुक करवाने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि हिमाचल सरकार और गैस एजेंसियों की ओर से लोगों से संयम बरतने और भयभीत न होने की अपील की जा रही है, लेकिन उपभोक्ता एहतियात के तौर पर घरों में अतिरिक्त सिलिंडर रखने की कोशिश कर रहे हैं।
मंडी शहर की तीनों गैस एजेंसियों में अचानक ऑनलाइन बुकिंग बढ़ने से सर्वर डाउन हो गया है। इसके चलते कई उपभोक्ताओं को बिना बुकिंग के ही लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण भी बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। वीरवार को राव गैस एजेंसी, टारना और माडव्य इंडेन गैस एजेंसी में पहुंचे उपभोक्ताओं में टारना निवासी नीरू, थनेहड़ा की कल्पना, समखेतर के डॉ. जीवन लाल शर्मा, पंजाबी ढाबा के मातुल वर्मा, शिमला ढाबा के नरेश चंद्र और अशोक ढाबा से अमीशा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि उनके पास गैस का केवल कुछ दिनों का ही स्टॉक बचा है। उन्होंने कहा कि डबल सिलिंडर कनेक्शन (डीबीसी) की बुकिंग के लिए भी 25 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी में सर्वर डाउन होने के कारण सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बारे में राव गैस एजेंसी की प्रबंधक सविता राव ने बताया कि प्रदेश सरकार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं से घबराने की जरूरत नहीं बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं है, केवल व्यावसायिक सिलिंडरों की बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाई गई है। घरेलू सिलिंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है, लेकिन लोग घबराहट में एजेंसी पहुंचकर अन्य उपभोक्ताओं को भी चिंतित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग कर रहा नियमित मॉनिटरिंग
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी की ओर से जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों तथा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जा रही है।जिला नियंत्रक ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जिले में 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। इनके पास 14.2 किलोग्राम के 5,376 घरेलू गैस सिलिंडर तथा 19 किलोग्राम के 997 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार जिले के 84 पेट्रोल पंपों पर 9,18,892 लीटर पेट्रोल और 9,99,424 लीटर डीजल का भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं।

मंडी शहर की एक एलपीजी एजेंसी में बुकिंग गैस करवाने पहुंचे लोग। संवाद

मंडी शहर की एक एलपीजी एजेंसी में बुकिंग गैस करवाने पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed