फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowds gathered to see the deities and had to wait for hours.

Mandi News: देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, घंटों करना पड़ा इंतजार

Sat, 21 Feb 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to see the deities and had to wait for hours.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए शनिवार को सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन के लिए टारना पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। मंदिर पहुंचने के बाद लोगों को कतार में खड़े हो कर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यातायात बार-बार जाम हो रहा था। सुबह 10 बजे शहर में ट्रैफिक जाम होने से वाहन चालकों के साथ-साथ लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बस अड्डा से लेकर पुराने सुकेती पुल तक के दायरे में वाहन रेंग-रेंग कर आगे सरके।
विज्ञापन

बड़ादेव कमरुनाग रविवार सुबह 7 बजे टारना की पहाड़ी से नीचे उतरेंगे। करीब एक घंटे तक सेरी चानणी में विराजमान रह कर श्रद्धालुओं का आतिथ्य स्वीकार कर अपने मूल स्थान के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सदर बल्ह और नाचन क्षेत्र में श्रद्धालुओं के घरों में उनका आतिथ्य स्वीकार करते हुए 15 से 20 दिनों के बाद अपने स्थान पर पहुंचेंगे। पड्डल मैदान में भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

स्टेडियम की सीढि़यों पर पैगोड़ा शैली के शिविरों में विराजमान देवी-देवताओं के आगे तिल धरने के लिए जगह नहीं बची। बल्ह घाटी के नेरचौक से निर्मला, कंचन और राधा ने बताया कि महाशिवरात्रि में सभी देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करने का अवसर मिलता है। अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बड़ादेव कमरुनाग के गूर बोध राज ने बताया कि शनिवार को काफी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। रविवार सुबह महाशिवरात्रि महोत्सव से बड़ादेव रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed