{"_id":"66241e7831ea6b84d500fd14","slug":"crowds-gathered-to-see-the-amazing-feat-of-the-gods-and-goddesses-mandi-news-c-90-1-ssml1026-124606-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवी-देवताओं के गूरों के हैरतअंगेज करतब को देखने उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवी-देवताओं के गूरों के हैरतअंगेज करतब को देखने उमड़ा जनसैलाब
Sun, 21 Apr 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गलू में तीन दिवसीय देवता मेले के शुभारंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाते देवताओं के गुर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर के साथ लगते गलू देवता मेले का आगाज देव मिलन व नारियल बलि के साथ शनिवार को हुआ। इस दौरान देवताओं के गूरों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए भारी जन समूह उमड़ा। चौहारघाटी के अराध्य देवी देवताओं के अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में क्षेत्रवासियों ने देव पशाकोट के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। ढोल नगाड़ों की धुन और शहनाईयों के बीच देवताओं के गुरों ने देवताओं की पूजा अर्चना की।
शनिवार को गलू मेले के शुभारंभ पर पशु बलि के अंदेशे को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। मेले में पहुंचे देवलुओं और आसपास के लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बता दें कि गलू देवता मेले में वर्षों पहले मेले में देव आगमन के दौरान पशु बलि प्रचलित थी। बीते कुछ वर्ष पहले प्रदेश उच्च न्यायालय ने पशु बलि पर रोक लगा दी है हालांकि इस बार भी नारियल बलि के साथ देवता मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगने से कुछ समय तक जाम का भी आलम बना रहा।
मेले में पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में पहुंचे चौहार घाटी के अराध्य देवी-देवताओं का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर शीश नवाया। मेले के शुभारंभ पर महिला मंडलों और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पहले हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी व उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने वार्ड सदस्यों के साथ मेले के शुभारंभ पर शिरकत करने पहुंचे देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की।