{"_id":"683def586f4bad02550c0662","slug":"crowd-in-opd-patients-fainted-while-waiting-for-their-turn-mandi-news-c-90-1-ssml1045-158028-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ओपीडी में भीड़़, बारी का इंतजार करते बेसुध हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ओपीडी में भीड़़, बारी का इंतजार करते बेसुध हुए मरीज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को उमड़ी मरीजों की भीड़ से स्वास्थ्य सेवाएं फिर चरमरा गईं। ओपीडी के बाहर बारी का इंतजार करते कुछ मरीज बेसुध भी हो गए। महज चार चिकित्सकों के हवाले सौ बिस्तरों वाले उपमंडलीय अस्पताल में सोमवार दोपहर तक करीब 300 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इन्हें उपचार दिलाने के लिए अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. विजेंद्र खुद ओपीडी में तैनात रहे।
गायनी ओपीडी में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेंजिन ने करीब 100 महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। बावजूद उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ा। इधर आपात सेवाओं में तैनात डॉ. अंकित ने गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। बता दें कि बीते कुछ माह से स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी चल रही है। इससे मरीज परेशान हैं। फौरी राहत के लिए प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर भी भेजे गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
..
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सक तैनात किए हैं। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के प्रयास जारी हैं ताकि मरीजों को उपचार हासिल करने के लिए अधिक विलंब न करना पड़े।
विज्ञापन
-डाॅ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी