फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowd gathered for darshan of God in Sundernagar fair on Ashtami.

Mandi News: अष्टमी पर सुंदरनगर मेले में देव दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 16 Apr 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for darshan of God in Sundernagar fair on Ashtami.
लोगों ने जमकर की खरीदारी, कारोबारी भी खुश दिखे
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। चैत्र नवरात्र के दौरान मंगलवार को अष्टमी के दिन सुंदरनगर के परंपरागत देवता मेला में चौथे दिन यहां के जवाहर पार्क में देव दर्शन और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस कारण मेला स्थल पर तिल धरने लायक भी जगह नहीं थी। इस दौरान हर तरफ लोग अपने-अपने आराध्य देवों के दर्शनों के लिए मशक्कत करते दिखे। मेले में दर्शनों के लिए देव माहूंनाग, कमरू नाग और देव बड़ेयोगी, मां अंबिका, बड़ा देव, शनि देव, शुकदेव ऋषि, देव बाला कामेश्वर, देव बाला टिक्का, संतोषी माता सहित अन्य सभी देवी-देवताओं के दरबार में भारी भीड़ रही।

मेला कमेटी ने इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात कर रखी थी। मेले में दोपहर तक लोगों ने मौसम खुशगवार होने का फायदा उठाकर खूब खरीदारी भी की। वहीं, दोपहर बाद हल्की बारिश में भी लोग देव दर्शनों को पहुंचते रहे। इस कारण मेले में कारोबारियों के भी चेहरे खिले हुए थे। मेला में भारी जन सैलाब उमड़ने से बसों में भी भारी भीड़ थी। इधर, मेला कमेटी अध्यक्ष गिरीश समरा का कहना है कि मेले के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना अब तक नहीं घटी है जो एक सुखद बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed