{"_id":"67ee6c3bfda1fca2f70e4301","slug":"crowd-gathered-at-jogindernagar-fair-businessmen-happy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152312-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले में जुटी भीड़, कारोबारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले में जुटी भीड़, कारोबारी खुश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में मौसम की मेहरबानी कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है। कारोबारियों के लिए जोगिंद्रनगर देवता मेला लाभ दिलाने वाला साबित हो रहा है।
मेले में सजी दुकानों में वीरवार को भीड़ उमड़ी। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। उत्तर प्रदेश के कपड़ा व्यापारी मुनीश, पंजाब के जूता व्यापारी हरविंद्र, मनियारी की दुकान सजाने वाले कारोबारी महेश ने बताया कि पूर्व में बारिश के खलल के चलते नुकसान उठाना पड़ा था।
वीरवार को मेले में सजे झूलों में बच्चों ने खूब आनंद उठाया। बच्चों के लिए रेलगाड़ी, किश्ती और टेडीबीयर जैसे झूले मनोरंजन के लिए सजे हैं। उधर, एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेला शांतिपूर्ण तरीके से चला हुआ है। सभी तरह के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
....
गर्मी ने छुड़ाए पसीने
जोगिंद्रनगर मेले में गर्मी भी खूब पसीना छुड़ा रही है। इसलिए शीतल पेयजल की मांग मेले में बढ़ी है। 20 से अधिक दुकानें शीतल पेयजल की सजी हैं। लोग आइसक्रीम, गन्ने का रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।