फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crore's foundation stone was inaugurated in Dharampur

धर्मपुर में करोड़ों के शिलान्यास, उद्घाटन

Wed, 16 Feb 2022 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Crore's foundation stone was inaugurated in Dharampur
संधोल में आयोजित कार्यक्रम में महिला को पुरस्कृत करते हुए जल शक्ति मंत्री। संवाद - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी) जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर उपमंडल के सलौण, गौरत, बरूड संगरैहलू, संधोल और झंगी में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

इस दौरान 51.07 लाख से बनने वाली संगरैहलू-भरूड सड़क का उद्घाटन, संधोल में 47.31 लाख से बनने वाली डॉक्टरों के लिए आवासीय कालोनी का शिलान्यास, 88.66 लाख से बनने वाली 5 किलोमीटर संपर्क सड़क, झंगी-भूर-चंदगला-भालू-भलूही का शिलान्यास, 2.8 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंगी भवन का शिलान्यास समेत 8.37 करोड़ से बनने वाली लसनी खड्ड और डूगा नाला, भूर में वर्षा जल संग्रहण का भूमिपूजन किया। उन्होंने लोगों को शिकायतों को सुन कर मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से निदान करवाया।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है। इस अवसर पर गुरु रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जला कर सभी को जयंती समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गरीबों-मजलूमों की हितैषी जय राम सरकार ने प्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह पर खुशियों का शगुन देने की कल्याणकारी पहल करते हुए मुख्यमंत्री शगुन योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को 15 हजार की राशि दी। गरीब परित्यक्ता सुमना देवी को बेटी के एमबीबीएस में प्रवेश पाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, मंडलाधयक्ष पूर्ण चंद, महासचिव प्रताप, पंचायत प्रधान कशमीर सिंह, विपिन, आशा, सरला, जिला परिषद सदस्य मीना, अनुसूचित जाति मंडलाध्यक्ष जौंकी राम, कुमकुम खरवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed