{"_id":"6aac320dce477918490aff8e","slug":"crops-damaged-by-rain-farmers-worried-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213813-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश से फसलें हो रही खराब, किसानों के चेहरे पर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश से फसलें हो रही खराब, किसानों के चेहरे पर चिंता
विज्ञापन
सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से खेतों में बिछी मक्की की फसल। संवाद
मक्की, धान और सब्जियों की फसल को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के अपर बरोट, नबाही, बही सुलपुर, फतेहपुर और गोपालपुर क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है। मक्की की तैयार फसल खेतों में सड़ने के कगार पर है। अपर बरोट के किसान मेहर चंद बिमल और बही सुलपुर के राम लाल ने बताया कि मक्की और सब्जियों को भारी नुकसान हो रहा है। रमेश चंद ने कहा कि लौकी, कद्दू और करेले जैसी सब्जियां भी सड़ रही हैं। किसानों की चिंता पर विषय विशेषज्ञ रोहित सरकाघाट ने सलाह दी कि पूरी तरह पक चुकी मक्की को तुरंत निकाल लें। उन्होंने बताया कि धान की फसल तैयार होने में अभी एक माह है, इसलिए फिलहाल उस पर बारिश का खास असर नहीं पड़ेगा। बेलदार सब्जियों को बचाने के लिए बेलों को लकड़ी या डंडों के सहारे जमीन से ऊपर उठाने की सलाह दी गई है, ताकि वे पानी और मिट्टी के संपर्क में न आएं।