{"_id":"584d85fe4f1c1b3d7f2c36f1","slug":"two-years-old-girl-dead-in-falls-water-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में बने टैंक में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगन में बने टैंक में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजाओपिपलू पंचायत के चौकी गांव में एक दो वर्षीय बच्ची की घर के आंगन में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिजनों ने घर के आंगन में पांच फुट का पानी का टैंक बनाया था। मृतक बच्ची के दादा कर्मचंद राणा ने बताया कि शनिवार देरशाम गलती से आंगन के कोने पर टैंक के ऊपर लगाए ढक्कन को किसी ने हटा दिया था। शाम को बच्ची खेलते-खेलते टैंक के कोने के पास चली गई।
विज्ञापन
वह गलती से पानी के टैंक में गिर गई। सभी परिजन कार्यों में व्यस्त थे। काफी देर तक जब बच्ची नहीं मिली तो पजिरनों ने बच्ची को तलाशना शुरू किया। तभी परिजनों का टैंक में पानी के ऊपर बच्ची का शव दिखाई दिया। बच्ची के माता-पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। दोनों पेशे से शिक्षक हैं। पंचायत प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि बच्ची की मौत से गांव में शोक की लहर है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन