एक कारोबारी को दो से अधिक प्लॉट नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की प्लॉट आवंटन उप समिति की बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए प्लॉट आवंटन का कार्य 22 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे डोम तथा उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे झूलों व हिंडोले स्थल के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा पड्डल में अन्य दुकानें लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को दो से अधिक प्लॉट आवंटित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति मैदान में दुकानें लगाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अपना प्लॉट सबलेट करने की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके प्लॉट की अनुमति रद्द कर दी जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि झूलों में सुरक्षा संबंधी जांच प्रत्येक दिवस की जायेगी। बिना निरीक्षण के किसी व्यक्ति को झूला चलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के लिए इस बार नए स्थान का चयन किया गया है जोकि मंच के साथ ही होगा। इस बार प्रदर्शनी के लिए 20 स्क्वेयर फुट तथा 10 व 20 स्क्वेयर फुट के स्टॉल बनाए जाएंगे। इसके लिए 20 स्क्वेयर फुट के प्लॉट फैबरिकेशन व्यय सहित 35 हजार जबकि 10 व 20 स्क्वेयर फुट के स्टॉल की राशि निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने इस संबंध में सभी विभागों को स्टॉल की मांग के लिए जिला पंचायत अधिकारी मंडी के समक्ष 20 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा।