{"_id":"586fcf564f1c1b005215bda8","slug":"two-months-rape-at-nursing-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग छात्रा से दो माह तक रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी नर्सिंग छात्रा से दो माह तक रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिले के एक गांव की बीएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने ही गांव के युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दो माह तक दुराचार करने मामला दर्ज कराया है। अदालत के माध्यम से पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह गत 19 जुलाई को अपने कॉलेज बस से घर जा रही थी। इस दौरान उसके ही गांव का एक युवक भी उसी बस में बैठा था। युवक उसकी पास वाली सीट पर बैठा था। बस चलने के थोड़ी देर बाद आरोपी ने उसको एक केला खाने को दिया। लड़की ने वह केला खा लिया। जब वह अपने गांव पहुंची तो आरोपी युवक उसे रिश्तेदार के घर ले गया।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने लड़की से हल्फिया बयान के कागज पर हस्ताक्षर लेकर विवाह करने की बात कही। उसके बाद आरोपी युवक उसके साथ दो माह तक दुराचार करता रहा। जब वह उसके चंगुल से छूटी तो सारे मामले से अपनी मां को अवगत करवाया। परिजनों ने मंडी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने अदालत के माध्यम से मामला दर्ज करवाया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन