{"_id":"5716700d4f1c1b0e2c8b4747","slug":"two-dead-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर बसाहीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बनौण द्रुब्बल निवासी ओम चंद शर्मा का परिवार कार (सीएच01एडी-9901) में चंडीगढ़ से घर आ रहा था। बसाहीधार के पास कार अनियंत्रित होकर करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार के कई पलटे खाने से परखच्चे उड़ गए। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
लोगों ने जोगिंद्रनगर पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान अंकित शर्मा पुत्र ओम चंद शर्मा निवासी बनौण गांव तथा कार चालक उमेश निवासी विकास नगर चंडीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे में बनौण गांव निवासी ओम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ओम चंद को टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल ओम चंद की पत्नी और बेटी नेरी गांव के पास ही कार से उतर गए थे। हादसे में ओम चंद के बेटे अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस्सी चौकी हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार से वाहन चलाना माना जा रहा है।