{"_id":"587f9f544f1c1b3403f00ac3","slug":"tree-fell-on-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लकड़ी एकत्रित करने गई महिला पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में लकड़ी एकत्रित करने गई महिला पर गिरा पेड़, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के डोलधार पंचायत में महिला पर पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला जंगल में लकड़ी एकत्रित करने के लिए गई थी। इसी दौरान उस पर एक पेड़ गिर गया। जब काफी देर तक महिला घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्य उसकी तलाश में गए। जहां पर घायल अवस्था में मिली। जिसे उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक चिकित्सालय में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त सिल्हणु गांव निवासी चुहड़ी देवी पत्नी दयाराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया मृतका के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन