{"_id":"57360b0a4f1c1b816b919a2d","slug":"teacher-beatan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक से मारपीट पर बिफरा संघ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक से मारपीट पर बिफरा संघ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 13 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ साईगलू खंड ने प्राथमिक पाठशाला छज्वाण खाबू में शिक्षक के साथ हुई मारपीट मामले का विरोध किया है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ के प्रधान जोध सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी समय से स्कूल अध्यापकों के साथ दुर्व्यवहार, बहसबाजी और बेवजह उन्हें तंग करता रहा है।
विज्ञापन
अब आरोपी ने स्कूल में तैनात अध्यापक कामेश्वर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यापक कामेश्वर शर्मा को सुरक्षा दी जाए। कर्रवाई न होने पर संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर जितेंद्र ठाकुर, महेंद्र जमवाल, दुर्गेश कुमार, मुरारी लाल, कल्पना महाजन, चमेलु शर्मा, संजय कुमार, गिरिजानंद, पार्वती शर्मा, कल्पना कपूर, सचिव वंदना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन