फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student

प्रदेश सरकार चलाएगी ईएसआईसी कॉलेज

Sun, 14 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sun, 14 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
student
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम तथा मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थान खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेरचौक में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार संचालित करेगी और इसके संचालन पर हर वर्ष 250 करोड़ रुपये के लगभग व्यय होगा। यह कॉलेज महाराणा प्रताप के नाम पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंदढु के सालाना समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नेरचौक में नगर परिषद का गठन नेरचौक शहर की बेहतरी, सफाई व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दृष्टिगत किया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों के बनने से शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर बोझ पड़ेगा और पंचायत स्तर पर यह व्यवस्था कायम रखना मुश्किल होगा। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद का गठन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना बताल, मुंदढु तथा ट्रोह के संवर्धन का कार्य प्रगति पर है। इस योजना पर लगभग एक करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। ट्रोह-नांद-बुशैहर सड़क, मुंदढु वाया उनांद-ट्रोह सड़क, छपडुनाला-खखराणा सड़क तथा गलमा से बुशैहर सड़क का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने आईपीएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समलोह-पिपली पेयजल योजना का कार्य जल्द पूरा करें ताकि गर्मियों में इसका लोकार्पण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंदढु के मंच के लिए एक लाख रुपये दे दिए गए हैं तथा इसका शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने स्कूल भवन के आगे डंगा लगाने के लिए एक लाख उनांद सड़क की मरम्मत के लिए एक लाख बुशैहर से अन्य पिछड़ा वर्ग बस्ती तक रास्ते के निर्माण के लिए 50 हजार, चौटानाला से गांव तक सड़क मरम्मत के लिए 50 हजार, चौटा नाला में कलपट निर्माण के लिए 25 हजार, उनांद सड़क से रास्ते के लिए 50 हजार, बुशैहर में पक्के रास्ते के लिए 50 हजार, गांव लखदाता मंदिर के पास डंगा लगाने के लिए 50 हजार, मुंदढु गांव सड़क की मरम्मत के लिए 50 हजार तथा मयोग गांव में बावड़ी तथा पक्के रास्ते के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्कूल की प्रधानाचार्य हेमलता उपाध्याय ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।


इस मौके पर एसएमसी प्रधान मुरारी लाल, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, ट्रोह पंचायत प्रधान दिनेश नायक,  लबाणा हितकारणी सभा अध्यक्ष गोबिंद नायक, जिला परिषद सदस्य रजनी देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, बल्ह कांग्रेस महासचिव महेंद्र गुप्ता, आईपीएच के अधिशासी अभियंता एनपी परमार, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता गुलाब चंद, बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता उमेश नायक व तहसीलदार बल्ह जयगोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed