फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student

स्कूल के मेधावी नवाजे

Sat, 13 Feb 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 13 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
student
नेरचौक (मंडी)। मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ती में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने की।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि बल्ह क्षेत्र में खड्डों और नालों के चैनेलाइजेशन के लिए 874 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है, जिसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही परियोजना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। परियोजना के निर्मित हो जाने से बरसात के दिनों में बाढ़ आदि की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डडौर से नागचला तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग की मरम्मत के लिए राज्य सरकार के माध्यम से तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं तथा एक करोड़ रुपये और खर्च करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना रत्ती के सुधार पर 70 लाख खर्च किए जाएंगे। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल के विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये, स्थानीय स्कूल के बास्केटबाल कोट के लिए 50 हजार, स्कूल से पंचायत घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्कूल के प्रधानाचार्य चमन लाल चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर पूर्व पीटीए प्रधान घनश्याम सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान नेत्र सिंह, बल्ह कांग्रेस के अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed