{"_id":"579b91374f1c1bc06121fb83","slug":"robbery-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध, लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान में सेंध, लाखों के जेवर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला मंडी
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचों बीच स्थित इंदिरा मार्केट में वीरवार रात को चोरों ने एक ज्वैलर्स दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
चोरों ने इंदिरा मार्केट के पीछे भूमिगत गटर से दीवार तोड़ कर दुकानदार में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह चोरी का पता लगते ही सिटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने फिंगर और फुट प्रिंट लेकर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
पंद्रह दिन के भीतर इंदिरा मार्केट में सेंधमारी की दूसरी वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। शुक्रवार रात को चोरों ने इंदिरा मार्केट के पीछे अंडर ग्राउंड गटर में घुस कर रतन ज्वैलर्स की दुकान की दीवार को तोड़ कर वहां से लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने चुरा कर ले गए। हालांकि चोरों ने दुकान का मेन लॉकर नहीं तोड़ा है। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता लगा। दुकान मालिक भगवंत सिंह ने चोरी की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी। सिटी चौकी प्रभारी राम लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरी का जायजा लिया। चोरों की धरपकड़ के लिए मौके पर फिंगर प्रिंट की टीम बुलाई गई। फिंगर प्रिंट के विशेषज्ञों ने कई जगह से प्रिंट उठाए हैं। दुकान की पिछली दीवार सिंगल ईंट की बनीं होने के कारण चोरों ने आसानी से दीवार तोड़ दी। इंदिरा मार्केट के पीछे भूमिगत गटर होने से मार्केट के चौकीदार को भी इसका आभास नहीं हुआ।
विज्ञापन
दुकान मालिक भगवंत सिंह ने बताया कि चोर दुकान से 230 ग्राम सोना और करीब पांच किलोग्राम चांदी के गहने चुरा कर ले गए। जिसकी कीमत करीब आठ से नौ लाख रुपये तक है।
सिटी चौकी प्रभारी राम लाल ने बताया कि दुकान के पीछे से चोरों ने दीवार तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस की टीम चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है।