फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one thieft arrest

गहने और नकदी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 18 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन

सरकाघाट की चोलथरा पंचायत के लटेहड़ा गांव में दिनदहाड़े लाखों के गहने व नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी किए गए सोने के गहने और 85 हजार 710 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। सरकाघाट पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही चोरी का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को लटेहड़ा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के घर से दिनदहाड़े 15 तोले सोने के गहने और एक लाख रुपये चोरी हो गया था। इस मामले की जांच कर रही सरकाघाट पुलिस को सुराग मिला था कि राजेंद्र सिंह के दूसरी मंजिल पर सैटरिंग का काम रहे डबरोग के बेईनाला गांव निवासी अमित कुमार गत दिन नौ बजे घर के आसपास देखा गया।
विज्ञापन


एसएचओ सतीश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रात को ही अमित कुमार के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी घर से फरार हो गया और मोबाइल घर पर ही छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया। मोबाइल पर अंकित नंबरों पर संपर्क कर पुलिस ने आरोपी के छिपने के ठिकाने का पता कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे बेईनाला गांव से ही धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अमित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मिले सबूत के आधार पर पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसके घर पहुंची। जहां उसने चोरी के सोने के गहने व नकदी रखी थी। पुलिस ने 15 तेले के गहने और 85 हजार 710 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी ने 15 हजार 290 रुपये की राशि खर्च कर दी थी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह से गहनों की पहचान करवाई।


डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी अमित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed