{"_id":"574c81014f1c1bf551108fe1","slug":"nepali-labourour-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे से गिरकर नेपाली मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामदे से गिरकर नेपाली मजदूर की मौत
अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Mon, 30 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के तहत स्क्रेनधार में रविवार रात को बरामदे से गिरकर एक नेपाली की मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ज्ञान बहादुर साही पुत्र राजदेवा साही तहसील कोहलपुर नेपाल के रूप में हुई है। मृतक क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। ज्ञान बहादुर अपने साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता था। रविवार को खाना खाने के बाद दो साथी पदम व दिनेश कमरे में सो गए। ज्ञान बहादुर बरामदे में सो गया। सुबह करीब छह बजे जब दोनों साथी उठे तो ज्ञान बहादुर बरामदे में मौजूद नहीं था। दोनों ने जब बरामदे से नीचे जाकर देखा तो वहां पर ज्ञान बहादुर बेसुध पड़ा हुआ था। वह उसे पीएचसी धर्मपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।