{"_id":"ac816e47288537e5d05f28f1b4c00be8","slug":"massage-for-whatsap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर मिलेगी महिलाओं को ग्राम सभाओं की सूचना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप पर मिलेगी महिलाओं को ग्राम सभाओं की सूचना
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतों में होने वाली महिला ग्राम सभाओं की सूचना अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जाएगी। मंडी विकास अभियान के तहत होने वाली हर गतिविधियों की सूचना और फोटो तत्काल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गांव से जिला तक पहुंच रही है। आगामी आठ मार्च को होने वाली महिलाओं की ग्राम सभा की सूचना भी अब व्हाट्सएप के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। जिससे महिला ग्राम सभा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर इसमें ग्राम विकास की अधिक से अधिक योजनाओं को लागू किया जा सके।
विज्ञापन
मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडी विकास अभियान के बारे में चर्चा की गई। मंडी विकास अभियान के तहत अब तक 4490 महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवक मंडलों की ओर से मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के पास आवेदन किए गए हैं जो इस अभियान की विभिन्न योजनाओं में अपनी भागीदारी निभाएंगे। समिति की ओर से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को जिला स्तर पर आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
इस बार यह जिला की सभी 469 पंचायतों में महिला ग्राम सभा के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाएं मनरेगा के माध्यम से अपने गांव के विभिन्न विकास कार्यों को चिन्हित कर उसे मनरेगा सेल्फ में शामिल कर सकें। महिला ग्राम सभा को सफल बनाने के लिए अत्याधुनिक व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए जिला से खंड और खंड से ग्राम स्तर तक गठित स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के माध्यम से घर-घर तक महिला ग्राम सभा की जानकारी दी जाएगी। इन महिला ग्राम सभाओं का एजेंडा भी समिति की ओर से प्रिंट कर जिला की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन