फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   labourer run away with forty thousand

व्यापारी को 40 हजार रुपये का चूना लगाकर मजदूर फरार

Fri, 03 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)।
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)। Updated Fri, 03 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

 स्थानीय बाजार में ठाकुर हार्डवेयर के व्यापारी को प्रवासी मजदूर ने 40 हजार रुपये का चूना लगाया है। प्रवासी मजदूर धर्मपुर बाजार में कार्य करता था। व्यापारी ने मजदूर को बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए भेजा। लेकिन, वह पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

       
पुलिस के अनुसार यूपी के गोरखपुर का अखिलेश धर्मपुर में मजदूरी का कार्य करता था। ठाकुर हार्डवेयर में उसका आना-जाना लगा रहता था। बुधवार को ठाकुर हार्डवेयर के मालिक बिट्टू ने उसे 40 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए। लेकिन, जब वह बड़ी देर तक वापस नहीं लौटा तो व्यापारी ने बैंक में पैसे जमा होने के बारे में पता किया। बैंक कर्मचारियों ने पैसे जमा नहीं होने की बात कही। इसके बाद व्यापारी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर जयलाल ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह बाहरी लोगों पर विश्वास न करें और अपना कीमती सामान व नकदी उनके पास न दें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मजूदर की तलाश शुरू कर दी है। सभी पुलिस थानों और चौकियों को भी सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed