फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jewellery & case stolen

चोरों ने सोने के गहने और 24 सौ नकदी उड़ाई

Wed, 10 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 10 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल करसोग की भडारनु पंचायत के भडारनु गांव में चोरों ने रिटायर्ड रेंज आफिसर के घर का ताला तोड़ कर लाखों के गहने व नकदी उड़ा ली। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को रिटायर्ड आरओ देवेंद्र कुमार पुत्र नंदलाल ने करसोग थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह चुराग का रहने वाला है और उसने भडारनु में भी अपना एक मकान बनाया है। चोरी की वारदात के दिन परिवार के सदस्य चुराग वाले घर में थे। इस दौरान चोरों ने भडारनू मकान का ताला तोड़ कर वहां से सोने के गहने व 24 सौ रुपये नकदी ले उड़े। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे सोने का एक मंगल सूत्र, दो जोड़ी झुमके, नथ व चांदी की माला, अंगूठी व एक पाजेब जोड़ी ले गए।
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले महीने पत्नी के बीमार होने के कारण शिमला आईजीएमसी जाना पड़ा। इस कारण बच्चों को चुराग वाले घर में छोड़ दिया। कुछ दिनों से भडारनु वाले घर में कोई नहीं था। गत मंगलवार को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि बीती रात आपके घर में लाइट जली थी। क्या आपने अपना मकान किसी को किराये पर दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जब देवेंद्र कुमार अपने घर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर अलमारी का लॉक तोड़ कर  सोने के गहने व नकदी गायब है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर जाकर वारदात जायजा लिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि अलमारी व ताले को किसी लोहे की रॉड से तोड़ा गया है।


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस चोरी मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed