फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jeweller & cash thief

दिनदिहाड़े पांच लाख के गहने, एक लाख नकदी ले उड़े चोर

Sun, 17 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 17 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

चोलथरा पंचायत के लटेहड़ा गांव में दिनदहाड़े एक घर से चोर लाखों के जेवरात व एक लाख नकदी ले उड़े। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की धर पकड़ शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरी के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। घर के मालिक राजेंद्र अपनी  पत्नी के साथ शनिवार को रोपड़ी पंचायत के गध्याड़ा गांव में रिशतेदार के घर शादी में शरीक होने गए थे। रात को वह अपने रिश्तेदार के घर पर ही रूक गए। उन्होंने घर की रखवाली के लिए महिला रिश्तेदार को अपने घर पर रखा था। रविवार सुबह महिला गेंहू की कटाई करने के लिए छह बजे खेतों में चली गई। जब महिला करीब दस बजे के राजेंद्र के घर पर पहुंची तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


महिला ने इस बात की सूचना फोन के माध्यम से राजेंद्र को दी। महिला से चोरी की सूचना मिलते ही वह तुरंत घर के लिए रवाना हो गए। जब तक राजेंद्र घर पहुंचते ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। वह कमरे के अंदर गए तो अलमारी का ताला टूटा हूआ पाया। अलमारी का सामान भी कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी से पंद्रह तोले जेवर जिसमें दो जोड़े चुड़िया, दो मंगलसूत्र, दो जोड़े कान की बालियां, दो गले के हार, दो सोने की अंगुठियां व कुछ चांदी के गहने व एक लाख नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र ने यह जेवर अपने दो बेटों की शादी के लिए बनवाये थे। राजेंद्र सिंह ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डीएसपी सरकाघाट मदन लाल धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed