{"_id":"58332b9d4f1c1bb504b3a42f","slug":"house-on-fire-in-sundernagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि कॉलोनी में मकान जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्मीकि कॉलोनी में मकान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो , सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि कॉलोनी में सोहनवीर का मकान सोमवार सुबह अचानक आग लगने से राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया गया, सामान जल चुका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोहनवीर के घर से सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने धुआं उठते देखा। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर सर्विस अधिकारी दिनेश सागर के अनुसार अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया है।
विज्ञापन
तहसीलदार वेद प्रकाश के अनुसार प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट बनाकर जल्द देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन