{"_id":"57f53bcb4f1c1baf2726f8d2","slug":"house-lock-broken-jewellery-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए हजारों के गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढू गांव में चोरों ने एक मकान में दिन दहाड़े ताला तोड़कर हजारों के गहने उड़ा ले गए। चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोहर थाना में बाढू निवासी कांता देवी ने शिकायत दर्ज कर बताया कि बुधवार को दिन के समय जब वह घर से बाहर थी तो कुछ चोर उसके दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुस गए। इस दौरान वह घर से सोने की एक जोड़ी झुमका, एक टीका और एक चाक उड़ा ले गए। दोपहर बाद जब वह घर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा। महिला ने बताया कि जब वह अंदर गई तो गहने गायब थे।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने पर परिवार के सदस्य और गांव के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने जब आसपास देखा तो चोर मौके पर से फरार हो गए थे। चोर करीब 60 हजार के गहने चुरा कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस चोरों की वारदात की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन