फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   five murders eligation on delhi living man

मर्डर के पांच मामले में वांछित है पुलिस पर रिवाल्वर तानने का आरोपी

Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 12 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर में नाके के दौरान पुलिस कर्मियों पर रिवालवर तानने के आरोपी अंशुल धनखड़ पर दिल्ली के विभिन्न थानों में मर्डर के पांच केस चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी को सुंदरनगर पुलिस ने रिमांड समाप्त होने पर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दिल्ली के नजफगढ़ के बाबा हरिदास नगर निवासी आरोपी अंशुल धनखड़ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिये हैं। दिल्ली पुलिस वीरवार को हिमाचल पहुंचकर आरोपी के लिए स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

विज्ञापन


 सुंदरगनर में पुलिस कर्मी पर रिवालवर तानने के मामले अंशुल धनखड़ का साथी हरियाणा के झज्जर निवासी विकास दलाल का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उधर, आरोपी अंशुल धनखड़ को अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की टीम वीरवार को सुंदरनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अदालत में आरोपी के खिलाफ वारंट पेश कर उसे दिल्ली ले जाने के लिए आवेदन करेगी। सुंदरनगर थाना के एसएचओ लोकेंद्र नेगी ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस का रिमांड समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस अदालत से उसके लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग कर दिल्ली ले जाने के लिए वीरवार को यहां पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मर्डर के पांच केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी लंबे समय से दिल्ली पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस लगातार सुंदरनगर पुलिस के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि आरोपी कौन से मर्डर केस में वांछित है। इसकी पुष्टि अभी तक दिल्ली पुलिस ने नहीं की है। उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed