फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   five houses and shop thieft

खद्दर में पांच घरों के ताले टूटे, टांडू में दुकान से चोरी

Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

खद्दर गांव में रविवार रात चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि यहां पर शातिर दो घरों से चोरी कर पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, द्रंग क्षेत्र में एक करियाने की दुकान से शातिर सिगरेट के पैकेट व नकदी ले उड़े।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी ने बताया कि खद्दर गांव में रविवार रात शातिरों ने जगदीश चंद, जवाहर सिंह, पिंकी देवी, चमेल सिंह व उधो राम के घरों के ताले तोड़ दिए। शातिरों ने जगदीश चंद के घर से लगभग दस हजार रुपये के कपड़े व चमेल सिंह के घर से 500 रुपये नकदी पर हाथ साफ किए। बाकी तीन घरों में चोर ताले ही तोड़ सके। घटना का जायजा लेने के लिए डीएसपी अनिल धौलटा भी खद्दर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उधर, द्रंग थाना के तहत ग्राम पंचायत टांडू के गांव चौहटा के निवासी योगराज सकलानी के करियाने की दुकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी व सिगरेट के पैकेट पर हाथ साफ किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टांडू में करियाने की दुकान चलाने वाले योगराज रविवार रात दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान में रखी 5 हजार रुपये की नकदी व सिगरेट के पैकेट उड़ा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर कर चोरी को अंजाम दिया। जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने द्रंग पुलिस चौकी को इस बारे में सूचित किया तो तुरंत मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। इसी दुकान में पहले भी दो बार चोरियां हो चुकी है, लेकिन इस बारे में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी थी। द्रंग थाना प्रभारी ठाकुर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed