{"_id":"574335e94f1c1b164d690eb5","slug":"fire-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वार्डन के कमरे में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वार्डन के कमरे में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजालाचौंतड़ा (मंडी)
Updated Mon, 23 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौंतड़ा के तहत संभोटा तिब्तियन सेंटर स्कूल में आग लगने से स्कूल वार्डन के कमरे में रखा सामान जल गया। स्कूल की तीसरी मंजिल में लगी आग से स्कूल कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार स्कूल की तीसरी मंजिल में स्टाफ वार्डन को आवंटित कमरे में आग लग गई। बच्चों व राहगीरों ने कमरे से आग की लपटे देखीं। स्थानीय लोगों व स्टाफ सदस्यों ने कमरे में रखे दो एलपीजी सिलेंडरों व अन्य सामान को बाहर निकाला। इससे बड़े हादसे को टाला जा सका। लेकिन, कमरे रखा सामान जल गया। स्कूल के प्रिंसिपल वांगडू ने बताया कि वार्डन सोनम टशी आज सुबह ही स्कूल से कुछ दिनों की छुट्टी पर गए हैं। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं लग पाया है।