फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fifti thousend froud

बैंक कर्मचारी बताकर खाते से उड़ाए 50 हजार

Wed, 23 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 23 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

समैला पंचायत में एक व्यक्ति फर्जी फोन कॉल से ठगी का शिकार हो गया। मंगलवार को अंजान नंबर से कॉल कर शातिर ने बैंक संबंधी जानकारी लेकर 50 हजार रुपये व्यक्ति के खाते से उड़ा दिए। बल्द्वाड़ा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समैला पंचायत के बच्छवाड़ गांव निवासी दुर्गा दास को मंगलवार को दोपहर दो बजे मोबाइल फोन पर 918538868937 नंबर से कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा दास ने कहा कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मी बताकर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कही। शातिर ने दुर्गादास से एटीएम को अनब्लॉक करने के लिए एटीएम नंबर व कोड नंबर मांगा।
विज्ञापन


दुर्गादास ने कॉल करने वाले व्यक्ति को बैंक कर्मचारी समझ कर अपना एटीएम नंबर बता दिया। उसके बाद शातिर ने दुर्गादास के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। दुर्गादास को ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल नंबर पर पैसा निकालने का मैसेज आया। उसके बाद दुर्गादास ने आनन-फानन में बैंक में इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed