फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   er. anil hanging, death

इंजीनियर अनिल चौहान ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल की झंझैल पंचायत के पाटी गांव निवासी इंजीनियर अनिल चौहान (36) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनिल पॉलिटेक्नीक कॉलेज सुंदरनगर में कार्यरत थे जिन्होंने शनिवार को कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। रविवार को झंझैल गांव में अनिल चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। हमीरपुर स्थित एनआईटी संस्थान से पांच वर्ष पूर्व प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली। पहली नियुक्ति सिरमौर जिला के हरिधार में हुई, लेकिन आगे बढ़ने की तमन्ना को संजोए नौकरी से नाता तोड़ दिया।
विज्ञापन


दोबारा अनिल की नियुक्ति कनिष्ठ अभियंता के पद पर शिमला स्थित कुमार हाउस में हुई। कुछ दिन पहले ही अनिल की सुंदरनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में नियुक्ति हुई। शिमला से सुंदरनगर आकर अनिल ने कमरे में फंदा लगा कर खुदकशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अनिल के मामा प्रधानाचार्य बलजीत बिमल का कहना है कि उनके भांजे को हमेशा बड़ा बनने की तमन्ना थी। वह प्रशासनिक सेवा में भी जाना चाहता था। अनिल की मौत पर डा. अशोक चौहान, डा. पीएल वर्मा, पंचायत प्रधान अनिल चंदेल, पूर्व प्रधान पवन ठाकुर, उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, दलीप ठाकुर, मंगत राम नेगी ने गहरा शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed