{"_id":"5921c9994f1c1b4273535f89","slug":"double-story-house-on-fire-in-sundernagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालठ में दोमंजिला मकान जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगालठ में दोमंजिला मकान जलकर राख
अमर उजाला सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Sun, 21 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुरढ़ के नगालठ गांव में शनिवार शाम एक दोमंजिला मकान में आग लगने से दो लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई। जिस समय घर में आग लगी परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। पड़ोस के लोगों ने आग से उठे धुएं को देखा तो शोर मचाया। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक मकान की दूसरी मंजिल में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार नगालठ में शनिवार शाम करीब पांच बजे कमला देवी पत्नी स्व. बंसी राम और श्याम लाल के दोमंजिला स्लेटनुमा मकान की ऊपर वाली मंजिल में आग लग गई। लोगों ने जब धुआं उठते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग को बुझाने का प्रयास किया। पंचायत प्रधान कमला ठाकुर को भी घटना की सूचना दी।
पंचायत प्रधान कमला ठाकुर ने बताया कि आग से दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है।
उधर, तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि हलका पटवारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वस्त दिया है।