{"_id":"592473ed4f1c1b9154535ac1","slug":"checque-bouns-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी निवासी को चेक बाउंस होने पर एक साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी निवासी को चेक बाउंस होने पर एक साल कैद
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Tue, 23 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह सिहाग की अदालत ने चेक बाउंस मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल कारावास की सजा सुनाई है। चेक बाउंस की राशि एक लाख 10 हजार को जुर्माने के साथ लौटाने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जुर्माने की राशि अदा न करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मंगलवार को अदालत ने पक्ष और विपक्ष की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड मंडी की ओर से शाखा प्रभारी एवं प्रिंसिपल ऑफिसर हितेंद्र कुमार द्वारा दायर याचिका में कहा था कि उनकी शाखा की तरफ से मंडी शहर के सुहड़ा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार पुत्र सुंका राम को मकान के लिए कर्जा दिया था। इसमें उसने कुछ कर्जा तो चुका दिया मगर इसकी एवज में एक 88 हजार रुपये का एक चेक बैंक ने इस टिप्पणी के साथ लौटा दिया कि सुरेश कुमार के खाते में इतने पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
दोषी को कई बार पैसे अदा करने को कहा। मगर जब उसने जमा नहीं करवाए तो नोटिस जारी किया गया। जब नोटिस का भी जवाब नहीं दिया तो अदालत में इस मामले को दायर किया गया। अदालत ने वकील महेश चोपड़ा की दलीलों से सहमत होते आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन